Thursday 1 September 2016

धोनी के क्लोन बने सुशांत

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने को क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का क्लोन बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिए। यह खास किरदार निभाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। नीरज पांडे की फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत ने धोनी का किरदार निभाया है। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।


सुशांत सिंह ने इस रोल में खुद को ढालने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक कर दिया। वे घंटों धोनी के वीडियो देखते थे। उन्होंने धोनी के हर शॉट की कॉपी करने के लिए कड़ी मेहनत की। करीब नौ महीने तक रोज तीन घंटे बल्लेबाजी का अभ्यास किया करते थे ताकि ‘हेलीकाप्टर’ शॉट के करीब पहुंच सकें।
सुशांत के लिए सबसे कठिन था कैप्टन कूल के माइंडसेट को समझना। वह जानना चाहते थे कि जब धोनी फील्ड पर होते हैं तो कैसा सोचते हैं? दबाव का कैसे सामना करते हैं? सुशांत ने धोनी जैसा बनने के लिए इतनी कड़ी मेहनत की कि धोनी भी उनके कायल हो गए। बॉलीवुड समाचार के बारे में अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/eyTNHm

No comments:

Post a Comment