Showing posts with label Daily News. Show all posts
Showing posts with label Daily News. Show all posts

Thursday, 24 May 2018

उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु परीक्षण स्थल ध्वस्त किया

उत्तर कोरिया ने विदेशी पत्रकारों की उपस्थिति में आज अपने परमाणु परीक्षण स्थल को ध्वस्त कर दिया। परमाणु परीक्षण स्थल को ध्वस्त करने के लिए एक के बाद एक कई विस्फोट किये गये।



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी प्रस्तावित शिखर वार्ता के मद्देनजर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने परीक्षण स्थल को बंद करने की घोषणा की थी। उत्तर कोरिया का पंग्गी - री परमाणु परीक्षण स्थल को बंद करने के निर्णय को किम द्वारा सम्मेलन से पहले एक सकारात्मक माहौल बनाने के दृष्टिकोण से देखा जा रहा है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें । @ https://bit.ly/2s2iYuW

Wednesday, 4 May 2016

बजरंगी भाईजान मुन्नी का डांस!

फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा इस समय भोपाल में है। मुन्नी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुरू होने वाले समर कैंप का शुभारंभ किया। उन्हें देखने आए बच्चों की भीड़ और शोर सुनकर हर्षाली शरमा रही थी। हाथ हिलाकर और मुस्कुरा कर उसने सभी बच्चों का अभिवादन किया। अपने हाथ में माइक लेकर सभी बच्चो से कहा हाय एवरी वन, लव यू ऑल। भीड़ में मौजूद बच्चों ने भी उनसे डांस की फरमाइश कर दी। लेकिन हर्षाली शर्माते हुए अपनी मां काजल मल्होत्रा की तरफ देखने लगी। आखिरकार मां ने किसी तरह उनका हाथ पकड़कर डांस करवाया।


इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से अपनी काफी बातें भी शेयर की। @ http://goo.gl/z6v7zo

Tuesday, 3 May 2016

नई भाभीजी नकलची है!

‘भाबीजी घर पर हैं’ को छोड़ चुकी पुरानी भाभी अंगूरी उर्फ शिल्पा शिंदे ने सीरियल में आई नई अंगूरी उर्फ शुभांगी अत्रे पर निशाना साधते हुए हुए उन्हें नकलची बताया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने शुभांगी की ओर इशारा करते हुए कहा, “आप अंगूरी की तरह दिख सकती हैं, कपड़े पहन सकती हैं, लेकिन अंगूरी जैसी एक्टिंग कभी नहीं कर सकतीं। वह (खुद के बारे में) अच्छी एक्ट्रेस है और करियर में बहुत अच्छा करेगी, लेकिन किसी की नकल कर के नहीं।” @ http://goo.gl/5Ar6Ye

Tuesday, 26 April 2016

गर्मियों में ऐसे संभाले दिल

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है, तापमान तेजी से ऊंचाई छू रहा है। साधारण बेचैनी और थकान के साथ ही भीषण गर्मी कई स्वास्थ्य समस्याओं खास कर मौजूदा दिल के रोगियों के लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है।

सेहतमंद लोग आराम से इस बदलाव को सह लेते हैं, लेकिन जिनका दिल कमजोर हो उनमें स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और दिल का दौरा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह स्थिति कभी-कभी जानलेवा भी हो सकती है। ऐसे में दिल को संभालने के लिए जागरूकता जरूरी है।@ http://goo.gl/o8AlNL



मानव दिल मुट्ठीभर मांस पेशियों का एक ढांचा है जो रक्त धमनियों के जरिए शरीर के बाकी अंगों और तंतुओं को रक्त पहुंचाता है। बाहर के तापमान में वृद्धि होने से शरीर को ठंडा रखने के लिए आम दिनों से ज्यादा पानी खर्च हो जाता है। दिल को ज्यादा तेजी से काम करना पड़ता है, ताकि त्वचा की सतह तक रक्त पहुंचा पसीने के जरिए शरीर को ठंडा रखने में मदद की जाए।

Thursday, 31 March 2016

उफ! बांग्लादेश के खिलाड़ी

अंतराष्ट्रीय टी20 विश्व कप के सैमीफाइनल मुकाबले में भारत को वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली। इस हार के साथ भारत टी20 विश्व कप के टूर्नामेंट सेस बाहर हो गया है। लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने ट्वीट पर शर्मनाक हरकत कर डाली।


उन्होंनेे हसते हुए ट्वीट करते कहा कि खुशी वाली बात यह है कि भारत सैमीफाइनल मुकाबला हार गया है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने धोनी की तस्वीर शेयर की। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। उन्होने लोगों से इस ट्वीट पर माफी मांगते हुए कहा कि मैं एक बड़ा वेस्टइंडीज के समर्थक हूं, लेकिन फिर भी कुछ कठोर शब्दों के लिए फिर से क्षमा चाहता हूं। @ http://goo.gl/KpKugj

Monday, 21 March 2016

दरगाह में फहरा तिरंगा, लगे नारे

एक तरफ जहां नेता भारत माता की जय बोलने और न बोलने को लेकर राजनीति करने में लगे हैं। वहीं इस देश के आम लोग ऐसी मिसाल कायम कर रहे जिससे इस तरह की राजनीति करने वाले नेताओं का मुंह बंद किया जा सके। इसी बात का उदाहरण देते हुए मुंबई की मशहूर माहिम दरगाह परिसर में गुरुवार को न सिर्फ तिरंगा झंडा फहराया गया बल्कि बड़ी संख्या में यहां इकट्ठा हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस वाक्या से भारत माता की जय बोलने से इंकार करने वाले ओवैसी को करारा जवाब मिल गया होगा। माहिम स्थित पीर मकदूम शाह बाबा की दरगाह दुनिया भर में माहिम दरगाह के नाम से मशहूर है। @ http://goo.gl/dQ29Wo

 

Tuesday, 15 March 2016

टी20 वर्ल्ड कप : न्यूजीलेंड से भारत हारा

छठे टी-20 वर्ल्ड कप के नागपुर में खेले गए पहले सुपर-10 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 47 रन से हरा दिया। टीम इंडिया 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.1 ओवर में 79 रन पर ही ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की ओर से कोई भी बल्लेबाज जमकर नहीं खेल सका। कप्तान धोनी ने सबसे अधिक 30 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 23 रनों का योगदान दिया। तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। न्यूजीलैंड की ओर से स्पिनर मिचेल सैंटनर ने 4, ईश सोढ़ी ने 3 और नैथन मैक्कलम ने 2 विकेट लिए। @ http://goo.gl/FRzFne


Tuesday, 1 March 2016

छिपकर भी लादेन ने अल कायदा चलाया

अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 के आतंकी हमलों के बाद सालों तक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी यही दावा करते रहे कि ओसामा बिन लादेन छिपा हुआ है और अल कायदा को चलाने की स्थिति में नही है। लेकिन अब जो नए दस्तावेज सामने आए हैं उससे यह पता चलता है कि वह 2001 में मारे जाने तक किसी बड़ी कंपनी के सीईओ की तरह अपने आतंकी संगठन को चला रहा था। @ http://goo.gl/3P47iq


Saturday, 20 February 2016

हरियाणा में जाट आंदोलन उग्र

हरियाणा में जाट आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया है, जिसका सबसे अधिक असर रोहतक जिले में देखा जा रहा है। यहां स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सेना की तैनाती हेलीकॉप्टरों के जरिये की गई है, क्योंकि आंदोलनकारियों ने सेना के जवानों के प्रवेश से संबंधित सभी सड़क मार्गो को बंद कर रखा है। शहर में शुक्रवार रात भी लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हुई। अनियंत्रित भीड़ ने मॉल, दुकानों और अन्य इमारतों को निशाना बनाया और इनमें से कई को आग के हवाले कर दिया। @ http://goo.gl/8zbYD7



Friday, 19 February 2016

सौ साल बाद की जिंदगी

क्या आपने कभी आज से 100 साल बाद की जिंदगी के बारे में सोचा है। इतने सालों में मनुष्य के जीवन में किस तरह के बदलाव आएंगे। अगर आपने अभी तक नहीं सोचा तो आपको बता दें कि तब इंसान खाने को डाउनलोड करके खाने लग जाएगा और पानी के नीचे शहर बसाकर रहने लग जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 100 साल बाद गगनचुंबी इमारतें, पानी के अंदर शहर और घरों में 3 डी मुद्रण सच हो जाएगा। यह बात स्मार्ट थिंग्स फ्यूचर लिविंग की रिपोर्ट के हवाेले से कही गई है।


एक सदी के बाद मनुष्य पृथ्वी के लिए लोभी हो जाएगा और उसे 25 मंजिला अंडरग्राउंड से पृथ्वी पर आना होगा। मनुष्य को गहराई में रहने योग्य बनाया जा रहा है। जमीन के नीचे बुलबुलों वाला शहर बनाया जा रहा है। @ http://goo.gl/jCidE6