छठे टी-20 वर्ल्ड कप के नागपुर में खेले गए पहले सुपर-10 मुकाबले में
न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 47 रन से हरा दिया। टीम इंडिया 127 रन के
लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.1 ओवर में 79 रन पर ही ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया
की ओर से कोई भी बल्लेबाज जमकर नहीं खेल सका। कप्तान धोनी ने सबसे अधिक 30
रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 23 रनों का योगदान दिया। तीन बल्लेबाजों के
अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। न्यूजीलैंड की ओर से
स्पिनर मिचेल सैंटनर ने 4, ईश सोढ़ी ने 3 और नैथन मैक्कलम ने 2 विकेट लिए। @ http://goo.gl/FRzFne
