Showing posts with label Samachar In Hindi. Show all posts
Showing posts with label Samachar In Hindi. Show all posts

Wednesday, 4 May 2016

बजरंगी भाईजान मुन्नी का डांस!

फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा इस समय भोपाल में है। मुन्नी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुरू होने वाले समर कैंप का शुभारंभ किया। उन्हें देखने आए बच्चों की भीड़ और शोर सुनकर हर्षाली शरमा रही थी। हाथ हिलाकर और मुस्कुरा कर उसने सभी बच्चों का अभिवादन किया। अपने हाथ में माइक लेकर सभी बच्चो से कहा हाय एवरी वन, लव यू ऑल। भीड़ में मौजूद बच्चों ने भी उनसे डांस की फरमाइश कर दी। लेकिन हर्षाली शर्माते हुए अपनी मां काजल मल्होत्रा की तरफ देखने लगी। आखिरकार मां ने किसी तरह उनका हाथ पकड़कर डांस करवाया।


इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से अपनी काफी बातें भी शेयर की। @ http://goo.gl/z6v7zo

Thursday, 7 April 2016

‘बेवकूफ’ रोबोट होटल से बर्खास्त

चीन में विभिन्न रेस्त्राओं में नियुक्त लगभग 10 रोबोट कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है, क्योंकि मालिकों ने पाया कि वे काम के लिए ‘उतने स्मार्ट’ नहीं हैं, जितनी की उम्मीद की गई थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रेस्त्राओं में ‘कृत्रिम समझ’ वाले रोबोट को काम पर रखना अंतत: कोई अच्छा विचार साबित नहीं हुआ है।



शियामेन डेली की रिपोर्ट के अनुसार अनेक रेस्त्राओं के मालिकों ने लगभग 10 रोबोट को काम से हटा दिया है, क्योंकि वे न तो पर्याप्त चतुर हैं और न ही अपना काम करने के लिए पर्याप्त सक्षम हैं। ये रोबोट इन रेस्त्राओं में शेफ और वेटर का काम कर रहे थे। @ http://goo.gl/lfKd7r

Thursday, 31 March 2016

उफ! बांग्लादेश के खिलाड़ी

अंतराष्ट्रीय टी20 विश्व कप के सैमीफाइनल मुकाबले में भारत को वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली। इस हार के साथ भारत टी20 विश्व कप के टूर्नामेंट सेस बाहर हो गया है। लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने ट्वीट पर शर्मनाक हरकत कर डाली।


उन्होंनेे हसते हुए ट्वीट करते कहा कि खुशी वाली बात यह है कि भारत सैमीफाइनल मुकाबला हार गया है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने धोनी की तस्वीर शेयर की। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। उन्होने लोगों से इस ट्वीट पर माफी मांगते हुए कहा कि मैं एक बड़ा वेस्टइंडीज के समर्थक हूं, लेकिन फिर भी कुछ कठोर शब्दों के लिए फिर से क्षमा चाहता हूं। @ http://goo.gl/KpKugj