‘भाबीजी घर पर हैं’ को छोड़ चुकी पुरानी भाभी अंगूरी उर्फ शिल्पा शिंदे ने
सीरियल में आई नई अंगूरी उर्फ शुभांगी अत्रे पर निशाना साधते हुए हुए
उन्हें नकलची बताया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने शुभांगी की ओर इशारा
करते हुए कहा, “आप अंगूरी की तरह दिख सकती हैं, कपड़े पहन सकती हैं, लेकिन
अंगूरी जैसी एक्टिंग कभी नहीं कर सकतीं। वह (खुद के बारे में) अच्छी
एक्ट्रेस है और करियर में बहुत अच्छा करेगी, लेकिन किसी की नकल कर के
नहीं।” @ http://goo.gl/5Ar6Ye
Showing posts with label today news. Show all posts
Showing posts with label today news. Show all posts
Tuesday, 3 May 2016
Thursday, 7 April 2016
‘बेवकूफ’ रोबोट होटल से बर्खास्त
चीन में विभिन्न रेस्त्राओं में नियुक्त लगभग 10 रोबोट कर्मचारियों को
बर्खास्त कर दिया गया है, क्योंकि मालिकों ने पाया कि वे काम के लिए ‘उतने
स्मार्ट’ नहीं हैं, जितनी की उम्मीद की गई थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार,
रेस्त्राओं में ‘कृत्रिम समझ’ वाले रोबोट को काम पर रखना अंतत: कोई अच्छा
विचार साबित नहीं हुआ है।
शियामेन डेली की रिपोर्ट के अनुसार अनेक रेस्त्राओं के मालिकों ने लगभग 10 रोबोट को काम से हटा दिया है, क्योंकि वे न तो पर्याप्त चतुर हैं और न ही अपना काम करने के लिए पर्याप्त सक्षम हैं। ये रोबोट इन रेस्त्राओं में शेफ और वेटर का काम कर रहे थे। @ http://goo.gl/lfKd7r

Thursday, 31 March 2016
उफ! बांग्लादेश के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय टी20 विश्व कप के सैमीफाइनल मुकाबले में भारत को
वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली। इस हार के साथ भारत टी20 विश्व कप के
टूर्नामेंट सेस बाहर हो गया है। लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम
ने ट्वीट पर शर्मनाक हरकत कर डाली।
उन्होंनेे हसते हुए ट्वीट करते कहा कि खुशी वाली बात यह है कि भारत सैमीफाइनल मुकाबला हार गया है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने धोनी की तस्वीर शेयर की। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। उन्होने लोगों से इस ट्वीट पर माफी मांगते हुए कहा कि मैं एक बड़ा वेस्टइंडीज के समर्थक हूं, लेकिन फिर भी कुछ कठोर शब्दों के लिए फिर से क्षमा चाहता हूं। @ http://goo.gl/KpKugj

Monday, 21 March 2016
दरगाह में फहरा तिरंगा, लगे नारे
एक तरफ जहां नेता भारत माता की जय बोलने और न बोलने को लेकर राजनीति करने
में लगे हैं। वहीं इस देश के आम लोग ऐसी मिसाल कायम कर रहे जिससे इस तरह की
राजनीति करने वाले नेताओं का मुंह बंद किया जा सके। इसी बात का उदाहरण
देते हुए मुंबई की मशहूर माहिम दरगाह परिसर में गुरुवार को न सिर्फ तिरंगा
झंडा फहराया गया बल्कि बड़ी संख्या में यहां इकट्ठा हुए मुस्लिम समाज के
लोगों ने राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस वाक्या से
भारत माता की जय बोलने से इंकार करने वाले ओवैसी को करारा जवाब मिल गया
होगा। माहिम स्थित पीर मकदूम शाह बाबा की दरगाह दुनिया भर में माहिम दरगाह
के नाम से मशहूर है। @ http://goo.gl/dQ29Wo
Subscribe to:
Posts (Atom)