Friday 4 August 2017

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कल, नायडू की जीत निश्चित

देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए कल मतदान होगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू की जीत लगभग निश्चित है। चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद हिस्सा लेंगे। मतदान मतपत्रों के जरिये होगा। मतदान सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद वोटों की गिनती होगी और शाम सात बजे तक नतीजा आ जाने की उम्मीद है। विपक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी को संयुक्त उम्मीदवार बनाया है। सत्तारूढ राजग के सांसदों की संख्या को देखते हुये श्री नायडू की जीत निश्चित है। लोकसभा में राजग का पूर्ण बहमत है। लोकसभा की 545 सीटों में से दो सीट रिक्त हैं। भाजपा की 281 और राजग की कुल मिलाकर 338 सीटें हैं।


चुनाव में सांसदों को मतदान में अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट देने के लिये विशेष किस्म का पेन इस्तेमाल करने के लिये दिया जायेगा। गुप्त मतपत्र के जरिये होने वाले चुनाव में राजनीतिक दल अपनी पार्टी के सांसदों को वोट डालने के लिये व्हिप जारी नहीं कर सकते । वर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। वह लगातार दो बार से इस पद हैं। @ http://bit.ly/2wcYCzn

No comments:

Post a Comment