Showing posts with label world news in hindi. Show all posts
Showing posts with label world news in hindi. Show all posts

Thursday, 7 April 2016

‘बेवकूफ’ रोबोट होटल से बर्खास्त

चीन में विभिन्न रेस्त्राओं में नियुक्त लगभग 10 रोबोट कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है, क्योंकि मालिकों ने पाया कि वे काम के लिए ‘उतने स्मार्ट’ नहीं हैं, जितनी की उम्मीद की गई थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रेस्त्राओं में ‘कृत्रिम समझ’ वाले रोबोट को काम पर रखना अंतत: कोई अच्छा विचार साबित नहीं हुआ है।



शियामेन डेली की रिपोर्ट के अनुसार अनेक रेस्त्राओं के मालिकों ने लगभग 10 रोबोट को काम से हटा दिया है, क्योंकि वे न तो पर्याप्त चतुर हैं और न ही अपना काम करने के लिए पर्याप्त सक्षम हैं। ये रोबोट इन रेस्त्राओं में शेफ और वेटर का काम कर रहे थे। @ http://goo.gl/lfKd7r

Monday, 29 February 2016

उत्तर कोरिया पर लगेगा प्रतिबंध आज

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज उत्तर कोरिया के खिलाफ मतदान कराया जा सकता है । उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण के जवाब में उस पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंध और कड़े करने के प्रस्ताव पर मतदान होगा। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दल ने बताया कि मंगलवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे(भारतीय समयानुसार एक बजकर 30 मिनट) शुरु होने वाली बैठक के दौरान प्रस्ताव पर वोट डाले जा सकते है। सप्ताह अमेरिका ने चीन के साथ बातचीत के बाद 15 सदस्यीय परिषद में उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध और कड़े करने के प्रस्ताव का मसौदा पेश किया था। पिछले दो दशकों में उत्तर कोरिया पर ये अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत सामंता पावर ने कहा कि अगर नए प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो दो दशक से ज्यादा समय में संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए ये सबसे कड़े प्रतिबंध होंगे। उत्तर कोरिया पर कई बार परमाणु परीक्षण और रॉकेट का प्रक्षेपण करने के लिए वर्ष 2006 से संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध लागू है। @ http://goo.gl/Y8qPGO

 

Monday, 15 February 2016

सीरिया में हमले करना बंद करे रूस : ओबामा

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रूस से सीरिया में नरमपंथी विद्रोही गुटों के खिलाफ़ हवाई हमले रोकने की अपील की है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति ओबामा ने सीरिया के उदारवादी विपक्ष पर रूसी हवाई हमले को रोककर रूस द्वारा महत्वपूर्ण ‘सकारात्मक भूमिका’ निभाए जाने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने इंटरनेशनल सीरिया सपोर्ट ग्रुप की 11 फरवरी को हुई बैठक में लिए गए फैसलों और समझौतों पर चर्चा किया। @ http://goo.gl/y6cK2W