Thursday 24 November 2016

‘बिग बॉस’ ने कराई मोनालिसा, विक्रांत में खटपट!

भोजपुरी फिल्मों के स्टाइलिश हीरो विक्रांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी गर्ल फ्रेंड मोनालिसा से नाराज चल रहे हैं। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की बोल्डनेस रियल लाइफ़ में उन्हें महंगी पड़ सकती है। कहा जा रहा है कि मनु के साथ उनकी नज़दीकियों ने मोना के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत को नाराज़ कर दिया है। मोनालिसा ने बिग बॉस के घर में बतौर सेलिब्रटी एंट्री ली, लेकिन उनकी इंडिया वालों से ज़्यादा बनती है। शुरू से ही शो में मोनालिसा का ज़्यादातर वक़्त कॉमनर कंटेस्टेंट मनु पंजाबी और मनवीर गुर्जन के साथ ज़्यादा गुजरता है, लेकिम मनु से उनकी नज़दीकियों को लेकर तरह-तरह की बातें होती रही हैं।


विक्रांत सिंह राजपूत ने बताया, मेरा मानना है कि मनु बेहद खतरनाक इंसान हैं। उनकी खुद की गर्लफ्रेंड है। मुझे लगता है जल्द ही मनु बिग बॉस घर से बेघर कर दिए जाएंगे। मोनालिसा को यह बात समझने की जरूरत है। वह समझदार है। वैसे यह सब शो जीतने के लिए ड्रामा भी किया जाता है। कई बार शो में नजदीकियां दिखाने वाले प्रतियोगी शो के बाहर आते ही सब भूल जाते हैं। जब वो बाहर आ जाएंगी तो सब ठीक हो जाएगा, लेकिन मुझे या मेरे परिवार के लिए यह सब देखना आसान नहीं है।

विक्रांत सिंह राजपूत की बातों से ऐसा लगता है कि बेघर होने के बाद मोनालिसा की रियल लाइफ में मुश्किलें आने वाली हैं। वो भले ही ना चाहें, लेकिन मनु के साथ बिताए हर पल का हिसाब उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत को देना होगा। अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/cns5py

No comments:

Post a Comment