Friday 29 July 2016

वियतनाम के दो हवाई अड्डो की स्क्रीन हैक

वियतनाम के दो बड़े हवाई अड्डों की स्क्रीन को शनिवार को हैक कर ली गईं जिन पर साउथ चाइना सी में वियतनाम के दावों की आलोचना करने वाले संदेश दिखाई देने लगे। वियतनाम के परिवहन मंत्रालय ने इसके लिए चीन के हैकर को जिम्मेदार ठहराया है। वियतनाम की राजधानी हनोई और हो ची मिन शहर के हवाई अड्डों की स्क्रीन हैक होने के बाद इन स्क्रीनों पर वियतनाम और फिलीपींस विरोधी नारे दिखाई जाने लगे। वियतनाम एयरलाइंस की वेबसाइट भी कुछ समय के लिए हैक कर ली गई। हवाई अड्डों पर स्टाफ ने कई घंटों तक कंप्यूटर पर काम नहीं किया।


हाल में एक अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल ने साउथ चाइना सी में चीन के दावों को खारिज कर दिया था कि वहां पर उसका कोई कानूनी अधिकार नहीं है। वियतनाम जिस क्षेत्र पर दावा जताता है, चीन भी उसी क्षेत्र पर अपना दावा करता है। चीन पूरे साउथ चाइन सी पर अपना दावा ठोकता आ रहा है और इस क्षेत्र में विवादित तरीके से टापू और नेवल पोर्ट बना रहा है। इनमें वे क्षेत्र भी शामिल हैं जिन पर दूसरे देश भी अपना दावा करते हैं। हवाई अड्डो की स्क्रीन हैक होने की घटना के कुछ दिन पहले ही चीन मिन के हवाई अड्डे पर एक चीनी पर्यटक से विवाद की खबरें आई थीं। उन खबरों के अनुसार पर्यटक के पासपोर्ट के दो पन्नों पर आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थी। चीन ने वियतनाम से इसकी जांच कराने को भी कहा था। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें @ http://goo.gl/q2kOsA

No comments:

Post a Comment