Tuesday, 6 December 2016

शाहरुख बने ‘किड्स आइकन ऑफ द ईयर’

सुपरस्टार शाहरुख खान को ‘निकलोडियंस किड्स च्वाइस अवॉर्डस’ समारोह में ‘किड्स आइकन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से नवाजा गया है तो वहीं वरुण धवन और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ जोड़ी का पुरस्कार मिला। शाहरुख खान को किड्स आइकन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला जबकि फिल्म ‘सुल्तान’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला। सुपरस्टार सलमान खान ने सर्वश्रेष्ठ हीरो और दीपिका पादुकोण ने सर्वश्रेष्ठ हीरोइन का पुरस्कार जीता। ‘निकलोडियंस च्वाइस अवॉर्ड्स 2016’ में फिल्म और टेलीविजन सहित मनोरंजन जगत के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया गया।


इस समारोह में, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘बार बार देखो’ का हिट गाना ‘काला चश्मा’ को बच्चों की तरफ से सबसे ज्यादा वोट मिले, जिससे उसे सर्वश्रेष्ठ गाना घोषित किया गया। अभिनेता टाइगर श्रॉफ को इस साल के डांसिंग स्टार और वरुण धवन को साल के सर्वश्रेष्ठ एंटरटेनर का खिताब मिला। वरुण और आलिया ने ‘कमाल की जोड़ी’ पुरस्कार भी जीता। बॉलीवुड समाचार के बारे में अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/ilEk6b

अम्मा ने दुनिया को कहा अलविदा, ओ पन्नीरसेल्वम बने मुख्यमंत्री

तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे जयललिता ने सोमवार देर दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने देर रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। अपोलो अस्पताल के डाक्टरों ने उनके निधन पुष्टि की है। इस बीच ओ पन्नीरसेल्वम ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रविवार को कार्डिक अरेस्ट आने के बाद जयललिता को अस्पताल में भर्ती किया गया था। अम्मा के निधन की आधिकारिक पुष्टि से कुछ देर पहले ही अपोलो अस्पताल के बाहर हलचल तेज हो गई थी।

 एआईएडीएमके के नेताओं, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का अस्पताल से बाहर निकलने का सिलसिला शुरू हो गया था। अस्पताल के बाहर सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया था। साथ ही जयललिता के आवास के बाहर भी सुरक्षा में इजाफा किया गया था। इन तमाम गतिविधियों को दुखद खबर का संकेत माना जा रहा था। रात 12 बजे के बाद अपोलो अस्पताल ने प्रेस रिलीज जारी कर जयललिता के निधन की जानकारी दी। जयललिता राज्य की एक लोकप्रिय नेता थीं, जिन्होंने अपने लोकलुभावन कार्यक्रमों से गरीबों का दिल जीता और पिछले तीन दशक से प्रदेश की राजनीति में एक ध्रुव थीं। सिनेमा के रुपहले पर्दे से लेकर सबसे कम उम्र में तमिलनाडु की राजनीति के शिखर पर पहुंचने वाली मुख्यमंत्री जे जयललिता अपने जीवन काल में ही महिला सशक्तिकरण का न केवल प्रतीक बन गई बल्कि वह अपने जन कल्याण के कार्यों के कारण लोगों में अम्मा के नाम से भी मशहूर हो गई। अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/uqlzbE

Friday, 2 December 2016

चार करोड़ के नए नोट जब्त!

पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट बंद होने के बाद किस तरह भ्रष्टाचार बढ़ा है इसका एक बड़ा मामला सामने आया है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलूर में आय कर विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार करोड़ रुपए के नए नोट जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि बैंककर्मियों की मिलीभगत से ये नोट बैंक से निकाले गए थे। इसमें ढेर सारे लोगों के पहचान पत्र का भी इस्तेमाल किए जाने की खबर है।


आय कर अधिकारियों ने कहा है कि एक इंजीनियर और एक ठेकदार के ठिकानों पर तलाशी में ये नए नोट जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि ये नोट ज्यादातर दो हजार रुपए के हैं। इनमें कुछ एक एक सौ और पांच पांच सौ के नोट भी हैं। इस कार्रवाई में सोने के कुछ बिस्कुट भी मिले हैं। पकड़े गए दो हजार के नोट बड़ी बोरियों में रखे गए थे। कुल नकदी चार करोड़ रुपए से अधिक की थी। इन नोटों की गिनती का काम चल रहा था। अधिकारियों ने कहा कि यह नई नकदी की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/fu4tVf

मात्र छह सेकेंड में क्रेडिट कार्ड हैक

देश में नोटबंदी के बाद कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों के बीच वैज्ञानिकों की चेतावनी आई है कि क्रेडिट या डेविट कार्ड को मात्र छह सेकेंड में हैक किया जा सकता है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि किसी भी क्रेडिट या डेविट कार्ड के कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और सुरक्षा कोड की जानकारी हासिल करके मात्र छह सेकेंड में इसे हैक किया जा सकता है। अमेरिकी अकादमिक पत्रिका आईईईई सिक्यूरिटी एंड प्राइवेसी ने एक रिसर्च जारी किया है जिसमें बताया गया है कि ऑनलाईन लेनदेन में किस प्रकार से आसानी से धोखाधड़ी की जा सकती है। अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/fHm0YO

Thursday, 24 November 2016

ताज मानसिंह होटलः टाटा ग्रुप को कोर्ट से राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की राजधानी स्थित ताज मानसिंह होटल की नीलामी प्रक्रिया पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। इस होटल का संचालन टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी लि. करती है।



ताज मानसिंह होटल का संचालन करने वाली इंडियन होटल्स कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट के 27 अक्तूबर के आदेश के खिलाफ आठ नवंबर को शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने इस होटल की नीलामी का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। हाई कोर्ट ने इंडियन होटल्स कंपनी की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि कंपनी को लाइसेंस अवधि के नवीनीकरण का कोई अधिकार नहीं है और दिल्ली के प्रमुख इलाके एक-मानसिंह रोड पर स्थित इस संपत्ति का लाइसेंस प्रदान करने के लिए अधिकतम धन की अपेक्षा करना एनडीएमसी का अधिकार है। अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/Rt0nTX

‘बिग बॉस’ ने कराई मोनालिसा, विक्रांत में खटपट!

भोजपुरी फिल्मों के स्टाइलिश हीरो विक्रांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी गर्ल फ्रेंड मोनालिसा से नाराज चल रहे हैं। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की बोल्डनेस रियल लाइफ़ में उन्हें महंगी पड़ सकती है। कहा जा रहा है कि मनु के साथ उनकी नज़दीकियों ने मोना के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत को नाराज़ कर दिया है। मोनालिसा ने बिग बॉस के घर में बतौर सेलिब्रटी एंट्री ली, लेकिन उनकी इंडिया वालों से ज़्यादा बनती है। शुरू से ही शो में मोनालिसा का ज़्यादातर वक़्त कॉमनर कंटेस्टेंट मनु पंजाबी और मनवीर गुर्जन के साथ ज़्यादा गुजरता है, लेकिम मनु से उनकी नज़दीकियों को लेकर तरह-तरह की बातें होती रही हैं।


विक्रांत सिंह राजपूत ने बताया, मेरा मानना है कि मनु बेहद खतरनाक इंसान हैं। उनकी खुद की गर्लफ्रेंड है। मुझे लगता है जल्द ही मनु बिग बॉस घर से बेघर कर दिए जाएंगे। मोनालिसा को यह बात समझने की जरूरत है। वह समझदार है। वैसे यह सब शो जीतने के लिए ड्रामा भी किया जाता है। कई बार शो में नजदीकियां दिखाने वाले प्रतियोगी शो के बाहर आते ही सब भूल जाते हैं। जब वो बाहर आ जाएंगी तो सब ठीक हो जाएगा, लेकिन मुझे या मेरे परिवार के लिए यह सब देखना आसान नहीं है।

विक्रांत सिंह राजपूत की बातों से ऐसा लगता है कि बेघर होने के बाद मोनालिसा की रियल लाइफ में मुश्किलें आने वाली हैं। वो भले ही ना चाहें, लेकिन मनु के साथ बिताए हर पल का हिसाब उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत को देना होगा। अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/cns5py

Monday, 21 November 2016

नोटबंदी, डॉलर पर शेयर बाजार की रहेगी नजर

नोटबंदी को लेकर संसद से सड़क तक मचे हंगामे से लगातार चौथे सप्ताह लुढ़क चुके बाजार की चाल आने वाले सप्ताह में इस बात पर निर्भर करेगी कि सरकार इस सदन के भीतर और बाहर इसका कितना अच्छा प्रबंधन करती है। साथ ही दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर को मिल रही अप्रत्याशित मजबूती का दवाब आगामी सप्ताह भी घरेलू शेयर बाजारों पर बना रह सकता है।


बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट रही। सेंसेक्स 668.58 अंक की भारी गिरावट के साथ शुक्रवार को 26,150.24 अंक पर और निफ्टी 219.20 अंक की गिरावट के साथ 8,077.10 अंक पर बंद हुआ। सोमवार को गुरुनानक जयंती के अवकाश के बाद शेयर बाजार मंगलवार को भारी गिरावट में खुले। अमेरिका में बांड पर मुनाफा बढ़ने और अमेरिका फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में नीतिगत दरें बढ़ाने की संभावना मजबूत होने से सप्ताह के चार कारोबारी दिवसों में पहले दिन ही सेंसेक्स छह महीने के निचले स्तर 26,304.63 अंक पर आ गया। अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/IYJMfa