Tuesday 6 December 2016

अम्मा ने दुनिया को कहा अलविदा, ओ पन्नीरसेल्वम बने मुख्यमंत्री

तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे जयललिता ने सोमवार देर दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने देर रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। अपोलो अस्पताल के डाक्टरों ने उनके निधन पुष्टि की है। इस बीच ओ पन्नीरसेल्वम ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रविवार को कार्डिक अरेस्ट आने के बाद जयललिता को अस्पताल में भर्ती किया गया था। अम्मा के निधन की आधिकारिक पुष्टि से कुछ देर पहले ही अपोलो अस्पताल के बाहर हलचल तेज हो गई थी।

 एआईएडीएमके के नेताओं, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का अस्पताल से बाहर निकलने का सिलसिला शुरू हो गया था। अस्पताल के बाहर सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया था। साथ ही जयललिता के आवास के बाहर भी सुरक्षा में इजाफा किया गया था। इन तमाम गतिविधियों को दुखद खबर का संकेत माना जा रहा था। रात 12 बजे के बाद अपोलो अस्पताल ने प्रेस रिलीज जारी कर जयललिता के निधन की जानकारी दी। जयललिता राज्य की एक लोकप्रिय नेता थीं, जिन्होंने अपने लोकलुभावन कार्यक्रमों से गरीबों का दिल जीता और पिछले तीन दशक से प्रदेश की राजनीति में एक ध्रुव थीं। सिनेमा के रुपहले पर्दे से लेकर सबसे कम उम्र में तमिलनाडु की राजनीति के शिखर पर पहुंचने वाली मुख्यमंत्री जे जयललिता अपने जीवन काल में ही महिला सशक्तिकरण का न केवल प्रतीक बन गई बल्कि वह अपने जन कल्याण के कार्यों के कारण लोगों में अम्मा के नाम से भी मशहूर हो गई। अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/uqlzbE

No comments:

Post a Comment