Showing posts with label #2000 Notes. Show all posts
Showing posts with label #2000 Notes. Show all posts

Friday, 2 December 2016

चार करोड़ के नए नोट जब्त!

पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट बंद होने के बाद किस तरह भ्रष्टाचार बढ़ा है इसका एक बड़ा मामला सामने आया है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलूर में आय कर विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार करोड़ रुपए के नए नोट जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि बैंककर्मियों की मिलीभगत से ये नोट बैंक से निकाले गए थे। इसमें ढेर सारे लोगों के पहचान पत्र का भी इस्तेमाल किए जाने की खबर है।


आय कर अधिकारियों ने कहा है कि एक इंजीनियर और एक ठेकदार के ठिकानों पर तलाशी में ये नए नोट जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि ये नोट ज्यादातर दो हजार रुपए के हैं। इनमें कुछ एक एक सौ और पांच पांच सौ के नोट भी हैं। इस कार्रवाई में सोने के कुछ बिस्कुट भी मिले हैं। पकड़े गए दो हजार के नोट बड़ी बोरियों में रखे गए थे। कुल नकदी चार करोड़ रुपए से अधिक की थी। इन नोटों की गिनती का काम चल रहा था। अधिकारियों ने कहा कि यह नई नकदी की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/fu4tVf