Tuesday 19 June 2018

मोरक्को पर बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा रोनाल्डो का पुर्तगाल

स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो विश्व कप के शुरुआती मैच की अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखकर पुर्तगाल को ग्रुप बी में कल यहां मोरक्को के खिलाफ बड़ी जीत दिलाने का प्रयास करेंगे। पांच बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये रोनाल्डो की हैट्रिक की मदद से यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल ने सोची में अपने पहले मैच में स्पेन को 3-3 से बराबरी पर रोका था।




यह रोनाल्डो के करियर की 51वीं हैट्रिक थी। संयोग से टूर्नामेंट के इतिहास में भी यही 51वीं हैट्रिक थी। इससे रोनाल्डो चार विश्व कप में गोल करने वाले चौथे फुटबालर भी बने थे। रोनाल्डो ने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं। यह अच्छा व्यक्तिगत रिकार्ड है।’’ यूरो 2016 में जीत के बावजूद पुर्तगाल को वर्तमान विश्व कप में खिताब के प्रबल दावेदारों में नहीं माना जा रहा है लेकिन वह मोरक्को पर जीत से अंतिम 16 में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा सकता है। @ https://bit.ly/2t7E7Em

No comments:

Post a Comment