Monday, 9 January 2017

जयपुर में पांच फरवरी को होगी मैराथन

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पांच फरवरी को 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। मैराथन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस मैराथन दौड़ के लिए अभी तक डेढ़ सौ से ज्यादा पंजीयन हो गए हैं व इसमें लगभग पांच सौ धावकों के शामिल होने की संभावना है।


उन्होंने बताया कि यह मैराथन अल्बर्ट हॉल से पांच फरवरी को सुबह चार बजे से शुरू होगी। यह दौड़ जयपुर मैराथन संस्कृति युवा संस्था और वर्ल्ड ट्रेड पार्क की ओर से आयोजित की जा रही है। संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं सुरेश मिश्रा ने बताया कि मैराथन का मार्ग अल्बर्ट हॉल के दक्षिण द्वार से त्रिमूर्ति सर्किल, मोती डूंगरी, राजस्थान विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी सर्किल, जवाहर कला केन्द्र, एमएनआईटी चौराहे से अपेक्स सर्किल से मालवीय नगर पुलिया होती हुई वर्ल्ड ट्रेड पार्क के सामने से जवाहर सर्किल से वापस बीएसएनएल से बजाज नगर थाना, पुलिया के ठीक पहले से वापस जेएलएन मार्ग पर आकर अल्बर्ट हॉल पर पहुंचेगी। इसके बाद फिर इसी मार्ग पर चक्कर करते हुए मैराथन पूरी होगी। खेल समाचार के बारे में अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/wL1EZQ

Monday, 2 January 2017

रजनीकांत को टीवी शो में बुलाएंगे शेखर

छोटे पर्दे के अमिताभ कहे जाने वाले शेखर सुमन अपने शो में दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत को आमंत्रित करना चाहते हैं। शेखर सुमन ने कई टीवी सीरियल देख भाई देख, अंदाज और रिपोर्टर में अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो सिंपल शेखर, मूवर्स एंड शेखर और मेड इन इंडिया को होस्ट किया है। शेखर कई शो में जज के रूप में भी नजर आ चुके हैं।


शेखर अब ‘वाटर इंटरटेनमेंट’ के बैनर तले तैयार नए टॉक शो ‘सक्सेस स्टोरीज-जमीन से फलक तक’ के साथ एक बार फिर से छोटे परदे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। शेखर सुमन ने शो की जानकारी देते हुए कहा कि मैं अपने टॉक शो में रजनीकांत को आमंत्रित करूंगा, मैं जानता हूं उन्हें अपने शो पर बुलाना मुश्किल है, लेकिन रजनीकांत जैसी हस्ती के सफर की कहानी खुद उनकी जुबानी लाना जरूरी है। बताया जाता है कि शो के पहले सीजन में सोनू सूद, निर्देशक डेविड धवन और फिल्मकार पहलाज निहलानी के अलावा राजनीति और उद्योग जगत के कई हस्तियों को शामिल किया गया है। बॉलीवुड समाचार के बारे में अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/TQfJZU

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े

पेट्रोल के दाम में एक रुपए 29 पैसे प्रति लीटर और और डीजल के दाम में 0.97 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आधी रात से बढ़े हुए दामों से पेट्रोल-डीजल बेचने का ऐलान कर दिया है। इन बढ़ी कीमतों में राज्यों के टैक्स शामिल नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय पेट्रोलियम बाजार में तेजी के मद्देनजर घरेलू सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 1.29 रुपए और 97 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की गई।


इससे पहले 17 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत 2.21 रुपए और डीजल की कीमत 1.79 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई थी। इस सप्ताहांत तेल की वैश्विक बाजार में कीमतें 18 महीने के उच्चतम स्तर पहुंच गईं। 2001 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब वैश्विक बाजार में तेल के आधिक्य से निपटने के लिए ओपेक समूह के सभी देशों में एक साथ तेल का उत्पादन घटाने पर समझौता हुआ है। अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/KptVtv

Tuesday, 20 December 2016

करीना, सैफ के बेटे का नाम तैमूर

बॉलीवुड की स्टार जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर एक बेटे का जन्म हुआ है और उसे उन्होंने तैमूर अली खान पटौदी नाम दिया है। एक सूत्र ने बताया कि करीना ने मंगलवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया।


करीना और सैफ की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, हम आपके साथ हमारे बेटे के जन्म की खबर साझा करते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। 20 दिसंबर 2016 को तैमूर अली खान पटौदी ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा, हम पिछले नौ महीनों में दिए गए प्यार के लिए मीडिया और खासतौर पर लगातार प्यार देने के लिए हमारे फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। आपको क्रिसमस और नए साल की बहुत शुभकामनाएं। बॉलीवुड समाचार के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें @ goo.gl/pdtfOP

‘दि रिंग’से गदगद हैं अनुष्का

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कहा है कि उनकी अगली फिल्म जिसका शीर्षक संभवत: ‘दि रिंग’ हो सकता है, उसमें शाहरुख खान और डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ काम करने का उनका अनुभव काफी मजेदार रहा। शाहरुख खान के साथ 28 साल की अनुष्का की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में उनके साथ काम किया था। हालांकि निर्देशक इम्तियाज अली के साथ यह उनकी पहली फिल्म है।


अनुष्का ने कहा, ‘यह बहुत ही बेहतरीन अनुभव रहा क्योंकि दोनों अपने अपने काम में अद्भुद हैं। शाहरुख और मेरा तालमेल बहुत अच्छा है, इसलिए उनके साथ काम करने में बहुत आसानी हुई। जबकि हर कलाकार इम्तियाज के साथ काम करना चाहता है। मुझे उनके साथ काम करके बहुत मजा आया।’ शाहरुख और इम्तियाज भी ‘दि रिंग’ में पहली बार ही साथ काम कर रहे हैं। बॉलीवुड समाचार के बारे में अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/BSwnne

Mayawati says, “Modi's note ban decision has made people fakir”

After the ban on ₹500 and ₹1000 notes by the Prime Minister of the country, Narendra Modi, where on one hand, general masses has come up in huge number to support the big decision, the opposition parties and politicians criticized this step of the central government, and said, that there would be no benefit in the long run.



Following the same league, former Chief Minister of Uttar Pradesh, Mayawati said, he (Modi) has not yet become a 'fakir', but has definitely turned 90 per cent of the country's population into 'fakir'.

"His demonetization decision has made the common people bankrupt," she added while addressing the workers on the occasion of 61st death anniversary of Babasaheb Bhimrao Ambedkar.

Mayawati made this statement in a reply to what Modi had said a few days back while he was addressing BJP's 'Parivartan Yatra' rally in Moradabad. He said, “What can my opponents do to me? I am a fakir (hermit/pauper).... jhola ley kar chaley jayenge (I will exit with my little belongings)," and targeted all his opponents, including former CM Mayawati.

Also, Mayawati added "It is a travesty that people are being made to run from pillar to post to withdraw their own money," and accused the Prime Minister for adopting a dictatorial attitude. She continued saying, "OBC ki vote ki khatir Modi ne apna chola hi badal diya”, and claimed that everything he’s saying are just fake promises that won’t be fulfilled in longer run.

"Now BJP and RSS want to change the secular Constitution and establish the old order of Hindutvadi (caste-based) system," she said. "It was because of a very petty mindset that the structure was demolished on this day to send a message that they do not believe in the secular Constitution of Ambedkar.... BJP and RSS do not want anyone other than Hindus to lead a dignified life and their religious places to remain secure," she added.

For more Political news, visit the online portal of one of the most trusted news organizations, Naya India, where you could find all the latest, national, international, sports, entertainment, health and political news.

Friday, 16 December 2016

एससी, एसटी, ओबीसी आयोग में आएंगे नए चेहरे!

ऐसा नहीं है कि सिर्फ अदालतों में जजों की नियुक्तियों में देरी हो रही है या केंद्र के शीर्ष पदों पर ठेके पर अधिकारी बैठाए जा रहे हैं, कई संवैधानिक संस्थाओं में भी प्रमुखों की नियुक्ति अटकी हुई है। राजनीतिक रूप से अहम माने जाने वाले संवैधानिक पदों पर भी नियुक्तियों में देरी की जा रही है।

राजनीतिक रूप से बेहद अहम माने जाने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पद अक्टूबर से खाली है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, जहां की जातीय राजनीति को देखते हुए इन तीनों संस्थाओं के प्रमुख पद पर नियुक्तियों में तेजी दिखाई जानी चाहिए थी। लेकिन अभी तक इसकी प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है और ऐसा नहीं लग रहा है कि सरकार किसी जल्दी में है।  अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/YMisKP