Showing posts with label #General Bipin Rawat. Show all posts
Showing posts with label #General Bipin Rawat. Show all posts

Thursday, 10 May 2018

युवा मुख्यधारा में लौटे, कश्मीर की आजादी असंभव

थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कश्मीर में अशांति फैलाने वाले गुटों को स्पष्ट और साफ शब्दों में चेताया है कि उनकी आजादी की मांग कभी भी पूरी नहीं होने वाली और सेना से कोई लड़ नहीं सकता है। जनरल रावत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमसे लड़ोगे तो हम भी लड़ेंगे।


कश्मीर में युवाओं के बंदूक उठाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग युवाओं को गुमराह कर उन्हें यह बता रहे हैं कि इसी मार्ग पर चलने से आजादी मिलेगी लेकिन यह उन्हें गुमराह करने के अलावा और कुछ नहीं है। थल सेनाध्यक्ष ने कहा है कि मैं कश्मीरी युवाओं को बता देना चाहता हूं कश्मीर की आजादी असंभव है। कश्मीर को कभी आजादी नहीं मिलने वाली और यह कभी नहीं होने वाला।" उन्होंने कहा कि बंदूक उठाने वाले कश्मीरी युवाओं से उन्हें केवल इतना ही कहना है कि इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला है। सेना से कोई लड़ नहीं सकता है। @ https://bit.ly/2K8qwCH