Friday, 12 October 2018

राफेल पर फ्रांस में नया खुलासा

राफेल का मामला भारत से ज्यादा फ्रांस में चर्चा में है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की तीन दिन की फ्रांस यात्रा शुरू होने से ठीक पहले वहां की खोजी वेबसाइट मीडियापार्ट ने राफेल को लेकर नया खुलासा किया है। इसमें एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि डसाल्ट के ऑफसेट पार्टनर के तौर पर रिलायंस डिफेंस का चुनाव भारत के साथ होने वाले करार का ही हिस्सा था। 




एक तरह से मीडियापार्ट ने उस समय के फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के खुलासे की पुष्टि की है। इसी पोर्टल ने वह खुलासा किया था, जिसमें ओलांद ने कहा था कि उनके पास कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा था कि भारत सरकार की ओर से रिलायंस डिफेंस का नाम सुझाया गया था। अभी तक वे अपनी बात पर कायम हैं। अब मीडियापार्ट ने डसाल्ट एविएशन के डिप्टी चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के हवाले से कहा है कि कंपनी के पास रिलायंस को चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।  Visit @ https://bit.ly/2Ehw7J3

Friday, 5 October 2018

पेट्रोल, डीजल के मूल्य में कटौती की अपील से बिहार सरकार बेअसर

 केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में 2.50 रुपये की कटौती करने के बाद राज्यों से और 2.50 रुपये की कमी करने की अपील का अब तक बिहार सरकार पर असर नहीं दिखा है। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा 2.50 रुपये के मूल्यों की कमी से लोगों को कुछ राहत मिली है। बिहार के वित्त मंत्री ने स्वीकार किया है कि केंद्र सरकार द्वारा पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार इस मामले पर विचार कर रही है।




इस बीच बिहार सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में कमी में सहयोग नहीं करने से विपक्ष अब राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साध रही है। इधर, बिहार के वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने स्वीकार किया है कि केंद्र सरकार द्वारा पत्र मिलने के बाद बिहार सरकार इस मामले पर विचार कर रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। इसके बाद अन्य राज्यों से भी तेल में वैट कटौती कर प्रति लीटर 2.50 रुपये राहत देने की अपील की थी। केंद्र की अपील पर भाजपा शासित कुछ राज्यों ने भी तेल पर वैट में कटौती की घोषणा की, लेकिन बिहार पर अब तक केंद्र सरकार की अपील का असर नहीं पड़ा है।  अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें @ https://bit.ly/2pE7TOZ

Wednesday, 3 October 2018

इमरान खान नवंबर में चीन के पहले आधिकारिक दौरे पर जाएंगे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अगले महीने चीन के आधिकारिक दौरे पर जाने की संभावना है। यह जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि 50 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से बनने वाला चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) बेहद महत्वपूर्ण है और इसकी शुरूआत हो गयी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। चीन के साथ बातचीत की जा रही है कि जो क्षेत्र नयी सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं उन पर किस तरह ध्यान केंद्रित किया जा सकता है।



 महत्वाकांक्षी सीपीईसी परियोजनाओं में बदलाव की खबरों के बारे में पूछे जाने पर वॉशिंगटन में कुरैशी ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि इस पर बातचीत के लिए अगले महीने नवंबर में प्रधानमंत्री अपने पहले अधिकारिक दौरे पर चीन जाएंगे। यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आधारभूत ढांचे की जरूरत है। हमे सड़कें, रेल संपर्क, ऑप्टिक फायबर जैसे बहुत कुछ की जरूरत है। हम चाहते हैं कि वे औद्योगिक विकास, कृषि उत्पाद बढ़ाने जैसे क्षेत्रों और देश में गरीबी कम करने में हमारी मदद करें।’’ कुरैशी ने कहा कि इमरान खान सरकार जीवन और आजीविका को बेहतर बनाने, श्रम-केंद्रित उद्योगों और रोजगार सृजन के बारे में बात कर रही है। पाकिस्तान और चीन के बीच करीब होते सबंधों के बारे में पूछे जाने पर कुरैशी ने कहा कि यह अमेरिका के साथ संबंधों की कीमत पर नहीं होगा। Visit @ https://bit.ly/2RqLaTk

Monday, 1 October 2018

अजहरूद्दीन को पीछे छोड़ने की तैयारी में विराट

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो टेस्टों की सीरीज में 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करने उतरेंगे जिसमें वह इस विपक्षी टीम के खिलाफ पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के सर्वाधिक टेस्ट रनों के रिकार्ड को पीछे छोड़ सकते हैं।




विराट को एशिया कप में भारतीय टीम से आराम दिया गया था जिसमें रोहित शर्मा ने टीम की कप्तानी संभाली और उसे सातवीं बार चैंपियन बनाया। विराट दोबारा टीम इंडिया से घरेलू विंडीज सीरीज से जुड़ेंगे। भारतीय कप्तान और स्टार खिलाड़ी लगभग हर सीरीज और हर मैच के जरिये एक ना एक नया रिकार्ड कायम करते हैं और इस बार जब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने उतरेंगे तो वह इस टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट स्कोर बनाने के मामले में अजहरूद्दीन को पीछे छोड़ सकते हैं। विराट के लिये यह उपलब्धि आसान मानी जा सकती है जिनके नाम अभी तक विंडीज के खिलाफ 502 रन हैं और वह पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन के 539 रनों से केवल 37 रन पीछे हैं। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें @ https://bit.ly/2P1eUV6

Tuesday, 25 September 2018

फ्रांस और इटली तक में घोटालों पर चर्चा

भारत में सरकार हथियार खरीदती है, हेलीकॉप्टर खरीदती है और लड़ाकू विमान खरीदती है और फिर इनके घोटालों की चर्चा बेचने वाले देश में होने लगती है। बोफोर्स तोप खरीद घोटाले की चर्चा बरसों तक स्वीडन में होती रही थी। वैसे ही राफेल लड़ाकू विमान सौदे की चर्चा फ्रांस में हो रही है। फ्रांस की सरकार, विमान बनाने वाली कंपनी, सौदा करने वाले पूर्व राष्ट्रपति और मीडिया बिरादरी सब इसमें उलझे हैं। इसी तरह सरकार ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद का सौदा इटली से किया था, जिसके घोटालों की कई साल से चर्चा चल रही है। इसके एक आरोपी को दुबई से प्रत्यर्पित करके भारत लाना है। इस बीच इटली की एक अदालत ने इस मामले में फैसला सुना दिया है। वहां की अदालत ने कहा है कि उसे अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में किसी तरह की गड़बड़ी का सबूत नहीं मिला है।



ध्यान रहे यह सौदा कांग्रेस के राज में हुआ था, जिसमें कांग्रेस के कई नेताओं के फंसने की चर्चा है। दुबई में पकड़े गए आरोपी का कहना है कि जांच एजेंसियां उस पर सोनिया गांधी का नाम लेने के दबाव डाल रही थीं। तभी यहां की जांच एजेंसियों ने कह दिया है कि वह इटली की अदालत का फैसला नहीं मानेगी। उसकी जांच जारी रहेगी और फैसले से उसकी जांच पर असर नहीं होगा। पर राफेल के मामले में भारत सरकार फ्रांस की सरकार की हर बात मानने को तैयार है क्योंकि इस मामले में मौजूदा सरकार के बड़े लोगों के नाम आ रहे हैं। Visit @ https://bit.ly/2pvYbOC

Monday, 17 September 2018

दोपहिया वाहनों पर सम-विषम लागू करने से सुप्रीम कोर्ट ने रोका

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के उस आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी, जिसके तहत दिल्ली में दोपहिया वाहनों पर सम-विषम योजना लागू करने का निर्देश दिया गया था।

न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ को दिल्ली सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल एएनएस नादकर्णी ने बताया कि यदि दोपहिया वाहनों पर भी सम - विषम योजना को लागू किया गया तो सार्वजनिक परिवहन में लोगों को समायोजित करना असंभव होगा। इस योजना के तहत सम और विषम संख्या के नंबर वाले वाहनों को हर दूसरे दिन चलने की इजाजत दी जाती है। Visit @ https://bit.ly/2MCRtzf

Saturday, 15 September 2018

कश्मीर में मुठभेड़ में लश्कर, हिज्बुल के पांच आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादी मारे गए। सेना के एक अधिकारी ने यहां बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के चौगाम में एक अभियान में पांच आतंकवादी ढेर हो गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि अभियान समाप्त हो गया है। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की और खोज अभियान चलाया। इसके बाद आज सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। 


जब सुरक्षाबल तलाशी अभियान में लगे थे तो आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दी जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के थे और उनकी मौत सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। आतंकवादी एचएम और लश्कर दोनों के थे। Visit @ https://bit.ly/2MxwQo8

Friday, 14 September 2018

दिल्ली, मुंबई को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का खिताब

अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परिषद् (एसीआई) ने दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा को सेवा गुणवत्ता के मामले में संयुक्त रूप से दुनिया का सबसे बेहतरीन हवाई अड्डा घोषित किया है। परिषद् ने बुधवार को यहाँ आयोजित समारोह में वर्ष 2017 के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में हवाई अड्डों को पुरस्कृत किया जिसमें भारत के 11 हवाई अड्डे शामिल हैं। दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों को सालाना चार करोड़ से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही वाले हवाई अड्डों में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। इस श्रेणी में दुनिया के सभी बड़े हवाई अड्डे आते हैं।




इन दोनों को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में किसी भी श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा भी घोषित किया गया। यह पुरस्कार हवाई अड्डों की सेवा गुणवत्ता के आधार पर दिया जाता है। परिषद् ने बताया कि इस बार की सूची में 15 नये हवाई अड्डे शामिल हैं। बीस लाख से कम यात्रियों की आवाजाही वाले हवाई अड्डों में इंदौर को पुरस्कृत किया गया है। बीस से 50 लाख यात्रियों की श्रेणी में लखनऊ को पहला स्थान दिया गया है। हैदराबाद हवाई अड्डे को 50 लाख से एक करोड़ 50 लाख यात्रियों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है जबकि इसी श्रेणी में कोचीन, कोलकाता और पुणे हवाई अड्डों को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रखा गया है। @ https://bit.ly/2Ndrsfg

Thursday, 13 September 2018

मोदी वाराणसी में 17 को कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 17 सितंबर को वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे का आरंभिक प्रोटोकॉल बुधवार देर शाम जिला प्रशासन को मिलते ही अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दीं। बुधवार को बनारस आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सर्किट हाउस में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

संयोग से 17 सितंबर को ही प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन भी है। अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही करीब 5,000 स्कूली बच्चों के साथ अपने जीवन से जुड़ी फिल्म 'चलो जीते हैं' देखेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, हालांकि अभी कार्यक्रम स्थल का फिलहाल चयन नहीं हुआ है। सुरक्षा कारणों से पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में फिल्म दिखाई जा सकती है। भाजपा भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भव्य रूप से मनाने की तैयारी में जुट गई है। काशी दौरे पर प्रधानमंत्री बनारस में एक बड़ी रैली करेंगे। @ https://bit.ly/2p3N3bn

Wednesday, 5 September 2018

भारत बंद को लेकर मध्यप्रदेश में अलर्ट

अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम में संशोधन के विरोध में कल प्रस्तावित बंद को देखते हुए समूचे मध्यप्रदेश में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। पुलिस-प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।


दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई हिंसा और कई लोगों की मौत के बाद अब प्रशासन ने ऐसे क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है। प्रदेश के छतरपुर, ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, मुरैना और श्योपुर जिलों में जिला प्रशासन ने ऐहतियातन निषेधाज्ञा लागू कर दी है। निषेधाज्ञा के दौरान इन जिलों की सीमाओं में कोई भी रैली, जुलूस, शोभायात्रा, धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक सभा आदि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के प्रतिबंधित रहेंगें। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी ऐसे संदेश का आदान-प्रदान नहीं किया जाएगा, जिससे किसी धर्म, सम्प्रदाय व जाति विशेष की भावना आहत हो या वह राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को हानि पहुंचाता हो। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें  @ https://bit.ly/2oJ4Tk0

Thursday, 30 August 2018

केरल बाढ़ में 483 की मौत, 14 लापता: विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार को कहा कि बाढ़ आपदा में 483 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 14 लोग अभी भी लापता हैं। आपदा पर चर्चा के लिए बुलाए एक दिवसीय विशेष सत्र में बहस की शुरुआत करते हुए विजयन ने कहा कि बाढ़ की वजह से करीब 14.50 लाख लोग राहत शिविरों में रहे।


राज्य में आई बाढ़ को सदी की सबसे भीषण बाढ़ बताया जा रहा है। उन्होंने कहा, "नए आंकड़ों के मुताबिक, अब 59,296 लोग 305 राहत शिविरों में रह रहे हैं। कुल 57 हजार हेक्टेयर कृषि फसलें बर्बाद हो गईं। नुकसान का अनुमान हमारे राज्य के वार्षिक परिव्यय से अधिक है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग ने बारिश से संबंधित पर्याप्त चेतावनी दी थी,लेकिन अप्रत्याशित बारिश ने जल प्रलय ला दिया। उन्होंने कहा कि नौ से 15 अगस्त तक 98.5 एमएम की बारिश का अनुमान लगाया गया था जबकि राज्य में 352.2 एमएम की बारिश हुई।  अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें  @ https://bit.ly/2wsLUym

Monday, 27 August 2018

नौसेना ने 17,000 केरलवासियों को बाढ़ से बचाया

भारतीय नौसेना ने मूसलाधार बारिश एवं बाढ़ से प्रभावित केरल में फंसे करीब 17,000 लोगों को बचाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी।


कोच्चि में प्रवक्ता कमांडर श्रीधर वारियर ने बताया कि नौसेना कर्मी केरल में ‘‘अभियान मदद’’ नामक बचाव मिशन का हिस्सा थे। उन्होंने अद्भुत कौशल एवं साहस दिखाते हुए हजारों लोगों को बचाया। उन्होंने बताया कि अभूतपूर्व बारिश और बाढ़ का सामना कर रहे केरल में भारतीय नौसेना ने कुल 16,843 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला, इनमें से 1,173 को हवाई मार्ग के जरिए निकाला गया जबकि 15,670 को दल ने जेमिनी नौकाओं की मदद से बचाया। उन्होंने कहा, ‘‘यह उनका कौशल और बचाव के व्यवस्थित प्रयास ही थे कि किसी इलाके से किसी भी व्यक्ति की डूबकर मौत की खबर नहीं आई है।’’  अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें @ https://bit.ly/2My98wR

Sunday, 26 August 2018

मिर्जा ने 36 साल बाद दिलाया घुड़सवारी में पदक

फवाद मिर्जा ने आज यहां रजत पदक जीतकर एशियाई खेलों की घुड़सवारी प्रतियोगिता में पिछले 36 वर्षों से व्यक्तिगत पदक पाने वाला पहला भारतीय बनने का गौरव हासिल किया जबकि उनके प्रयासों से टीम भी दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रही।

‘सिगनोर मेदिकोट’ नाम के घोड़े पर सवार मिर्जा ने ड्रेसेज और क्रास कंट्री क्वालीफायर्स में 22.40 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहते हुए जंपिंग फाइनल्स में प्रवेश किया। उन्होंने जंपिग फाइनल्स में 26.40 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। जापान के ओइवा योशियाकी ने 22.70 के स्कोर के साथ स्वर्ण जबकि चीन के अलेक्स ह्यून तियान (27.10) ने कांस्य पदक जीता।  अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें  @ https://bit.ly/2whAUUt

Saturday, 18 August 2018

नीतीश ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 10 करोड़

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आज 10 करोड़ रुपये का अंशदान किया। श्री कुमार ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को लिखे पत्र में कहा कि लगातार बारिश के कारण केरल में आई भीषण बाढ़ में हताहत हुये लोगों और उनकी नष्ट हुई संपत्ति तथा बड़े पैमाने पर हुये नुकसान को लेकर उन्हें गहरा दुख है। उन्होंने बिहार के लोगों की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान होने वाले नुकसान की पीड़ा बिहार के लोगों से बेहतर कौन समझ सकता है। उन्होंने कहा, “मैं केरल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य में मदद के रूप में बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष से आपको 10 करोड़ रुपये का अंशदान भेज रहा हूं।” 

श्री कुमार ने कहा, “मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पीड़ित बाढ़ की विभीषिका से शीघ्र उबरने में सक्षम हो सकेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि केरल के लोगों का दृढ़ निश्चयी स्वभाव राज्य को इस तबाही से उबारने मददगार साबित होगा। @ https://bit.ly/2PlgHon

Thursday, 16 August 2018

टीम इंडिया ने ब्रिटेन में तिरंगा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने आज यहां तिरंगा फहरा कर 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। टीम के खिलाड़ी यहां से नॉटिंघम रवान होने से पहले झंडा फहराने के लिए होटल के बाहर इकट्ठा हुए। इस मौके पर कोहली ने कहा, ‘‘ भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से ब्रिटेन से सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द।’’ 


इस मौके पर रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने यहां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए खुद की तस्वीरों को साझा किया। कुलदीप ने ट्वीट किया, ‘‘ एक भारतीय होना महान भावना है। उम्मीद है कि तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराएगा। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।’’ बुमराह ने कहा, ‘‘ स्वतंत्रता कुछ और नहीं बल्कि बेहतर होने का मौका है। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’’ इस मौके पर बीसीसीआई ने भी टीम के जश्न का एक वीडियो साझा किया।  @ https://bit.ly/2KZjCj8

Tuesday, 7 August 2018

सुप्रीम कोर्ट में पहली बार तीन महिला जज

न्यायमूर्ति इन्दिरा बनर्जी द्वारा शीर्ष अदालत की न्यायाधीश के पद की शपथ ग्रहण करने के साथ ही उच्चतम न्यायालय में महिला न्यायाधीशों की संख्या आज बढ़कर तीन हो गयी। न्यायालिका के इतिहास में पहली बार शीर्ष अदालत में तीन महिला न्यायाधीश-न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा और न्यायमूर्ति इन्दिरा बनर्जी- हैं।




आजादी के बाद 1950 में उच्चतम न्यायालय के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक आठ महिला न्यायाधीशों की नियुक्ति शीर्ष अदालत में हो चुकी हैं। इनमें सबसे पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी थीं जिनकी नियुक्ति 1989 में हुयी थी।मद्रास उच्च न्यायालय से पदोन्नत होकर शीर्ष अदालत में न्यायाधीश नियुक्त होने वाली न्यायमूर्ति बनर्जी 23 सितंबर, 2022 को सेवानिवृत्त होंगी। मद्रास उच्च न्यायालय से पहले वह कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश और फिर वहीं पर मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं। @ https://bit.ly/2ORQqy3

Friday, 3 August 2018

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: क्वार्टर फाइनल में सायना, सिंधु, प्रणीत

 भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, पी.वी. सिंधु और बी.साई. प्रणीत ने गुरुवार को सफलता हासिल करते हुए विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा, मिश्रित युगल जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। हालांकि, भारतीय पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को हार का सामना कर चैम्पियनशिप से बाहर होना पड़ा। 




डेनमार्क के खिलाड़ी हेंस क्रिस्टियन विटिंग्स से पिछले तीनों मैचों में मिली हार का बदला पूरा करते हुए प्रणीत ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। विटिंगस और प्रणीत के बीच हुआ, यह चौथा मुकाबला था, जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की। वर्ल्ड नम्बर-26 प्रणीत ने पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में विटिंगस को 38 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-11 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई।  @ https://bit.ly/2vvxbRT

Friday, 20 July 2018

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

पिछले चार वर्षों में विपक्ष की ओर से नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार के खिलाफ पेश किए गए पहले अविश्वास प्रस्ताव पर आज लोकसभा में चर्चा शुरू हो गई । चर्चा की शुरूआत तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के जयदेव गल्ला ने की। इससे पहले बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्य अविश्वास प्रस्ताव का बहिष्कार करते हुए सदन से वाकआउट कर गए। सदन में बीजद के 19 सदस्य हैं। बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने तेदेपा के एस केसीनेनी को अविश्वास प्रस्ताव पेश करने को कहा था। उल्लेखनीय है कि तेदेपा आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों को पूर्ण रूप से लागू करने और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने की मांग को लेकर राजग गठबंधन से अलग हो गई थी।



अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस कांग्रेस, राकांपा, तेदेपा आदि दलों ने दिया था । पिछले बजट सत्र में इस विषय पर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया था लेकिन सदन में व्यवस्था नहीं होने के कारण इसे नहीं लिया जा सका था । मानसूत्र सत्र के पहले दिन बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव पर 20 जुलाई (शुक्रवार) को पूरे दिन चर्चा होगी और उसी दिन मत विभाजन होगा ।सदस्यों की ओर से चर्चा के लिए कुछ और समय बढ़ाने की मांग पर स्पीकर ने कहा कि सात घंटे का समय चर्चा के लिये रखा गया है। इस दिन प्रश्नकाल नहीं चलेगा और गैर-सरकारी कामकाज नहीं होगा। सिर्फ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।निचले सदन में भाजपा नीत राजग के सदस्यों की संख्या 313 है जबकि कांग्रेस नीत संप्रग के सदस्यों की संख्या 63, अन्नाद्रमुक के सदस्यों की संख्या 37, तृणमूल सदस्यों की संख्या 34, बीजद के 20, तेदेपा के 16 और टीआरएस के 11 सदस्य हैं @ https://bit.ly/2Ldfz84

Wednesday, 18 July 2018

सलमान संग शूटिंग से खुश हैं कमल हासन

अभिनेता एवं निर्माता कमल हासन रियलिटी टेलीविजन शो 'दस का दम' के सेट पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मिलने और उनके साथ शूट को लेकर खुश हैं, जहां वह अपनी आगामी फिल्म 'विश्वरूपम 2' का प्रचार करने पहुंचे। दोनों ने पहली बार रियलिटी टेलीविजन शो 'दस का दम' में साथ काम किया है। कमल ने 'दंबग' अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी और उसके साथ लिखा, "भाई हो तो ऐसा।



सलमान खान, लंबे समय बाद मुलाकात से खुश हूं। सलमान ने वर्ष 2013 में 'विश्वरूपम' की रिलीज के दौरान फिल्म का समर्थन किया था, जब पूरे भारत में फिल्म को लेकर विवाद था, तब उन्होंने और प्रशंसकों से यह फिल्म देखने की अपिल की थी। वह फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग पर भी पहुंचे थे। अब एक बार फिर 'दबंग' अभिनेता सलमान के समर्थन में हैं। 'विश्वरूपम 2' का ट्रेलर जून में रिलीज हुआ था। यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग तमिल और हिंदी में की गई और तेलुगू में इसे डब किया गया। @ https://bit.ly/2L4Habh

Wednesday, 11 July 2018

फ्रांस तीसरे बार फीफा विश्वकप के फाइनल में

फ्रांस ने मंगलवार देर रात सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में रोमांचक और कड़े मुकाबले में बेल्जियम को 1-0 से मात देकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के फाइनल में जगह बना ली है। फ्रांस तीसरा बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। उसने इससे पहले 1998 और 2006 में फाइनल में जगह बनाई थी। 1998 में वह विश्व विजेता बना था। वहीं बेल्जियम पहली बार फाइनल में जाने से महरूम रही। फाइनल में फ्रांस का सामना इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच बुधवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता से होगा।

दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर थी। यह मैच फ्रांस के मजबूत डिफेंस और इस विश्व कप में अभी तक सबसे ज्यादा गोल करने वाली बेल्जियम की फॉरवर्ड लाइन के बीच का मैच था। दोनों टीमें अपनी जान लगाकर खेल काफी तेज फुटबाल खेल रही थीं। सफलता हालांकि फ्रांस के डिफेंस को मिली जो बेल्जियम के अटैक को रोकने में कामयाब रही। इस मैच का इकलौता गोल 51वें मिनट में आया। यह गोल सैमुएल उम्तीती ने हेडर से किया। फ्रांस के ओलीवर जीरू को बॉक्स में गेंद मिली जिसे उन्हें घूमकर नेट में डालना चाहा और इसी दौरान गेंद बेल्जियम के डिफेंडर के पैर से लग कर बाहर चली गई। फ्रांस को कॉर्नर मिला जिसे एंटोनी ग्रीजमैन ने लिया और उनकी किक पर उम्तीती ने हेडर के जरिए गोल कर फ्रांस को 1-0 से आगे कर दिया। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें @ https://bit.ly/2L18vKU