Showing posts with label 21st FIFA World Cup. Show all posts
Showing posts with label 21st FIFA World Cup. Show all posts

Wednesday, 11 July 2018

फ्रांस तीसरे बार फीफा विश्वकप के फाइनल में

फ्रांस ने मंगलवार देर रात सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में रोमांचक और कड़े मुकाबले में बेल्जियम को 1-0 से मात देकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के फाइनल में जगह बना ली है। फ्रांस तीसरा बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। उसने इससे पहले 1998 और 2006 में फाइनल में जगह बनाई थी। 1998 में वह विश्व विजेता बना था। वहीं बेल्जियम पहली बार फाइनल में जाने से महरूम रही। फाइनल में फ्रांस का सामना इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच बुधवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता से होगा।

दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर थी। यह मैच फ्रांस के मजबूत डिफेंस और इस विश्व कप में अभी तक सबसे ज्यादा गोल करने वाली बेल्जियम की फॉरवर्ड लाइन के बीच का मैच था। दोनों टीमें अपनी जान लगाकर खेल काफी तेज फुटबाल खेल रही थीं। सफलता हालांकि फ्रांस के डिफेंस को मिली जो बेल्जियम के अटैक को रोकने में कामयाब रही। इस मैच का इकलौता गोल 51वें मिनट में आया। यह गोल सैमुएल उम्तीती ने हेडर से किया। फ्रांस के ओलीवर जीरू को बॉक्स में गेंद मिली जिसे उन्हें घूमकर नेट में डालना चाहा और इसी दौरान गेंद बेल्जियम के डिफेंडर के पैर से लग कर बाहर चली गई। फ्रांस को कॉर्नर मिला जिसे एंटोनी ग्रीजमैन ने लिया और उनकी किक पर उम्तीती ने हेडर के जरिए गोल कर फ्रांस को 1-0 से आगे कर दिया। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें @ https://bit.ly/2L18vKU

Monday, 9 July 2018

फाइनल का टिकट पाने के लिये बेल्जियम-फ्रांस में जंग

राबर्टाे मार्टिनेज़ की बेल्जियम 21वें फीफा विश्वकप में बतौर शीर्ष स्कोरर सेमीफाइनल में पहुंची है जहां वह मंगलवार को अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी फ्रांस की चुनौती को तोड़ते हुये फाइनल का टिकट कटाने उतरेगी जो इस बार ऊंचे आत्मविश्वास के साथ बड़े उलटफेर की तैयारी में है। बेल्जियम ने विश्वकप के पांच मैचों में 14 गोल किये हैं और ब्राजील के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में मिली 2-1 की जीत में उसने सबसे अधिक प्रभावित किया। रोमेलू लुकाकू, ईडन हेजार्ड और केविन डी ब्रुएन ने आक्रामक प्रदर्शन की बदौलत पांच बार की चैंपियन को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

इससे उलट फ्रांस की टीम ने ग्रुप चरण में आस्ट्रेलिया और पेरू के खिलाफ जीत दर्ज की और डेनमार्क से 0-0 से ड्रॉ खेलकर नॉकआउट में जगह बनाई। हालांकि खिताब की दावेदारों में एक और गत उपविजेता अर्जेंटीना के खिलाफ उसकी अंतिम-16 में 4-3 की रोमांचक जीत ने फ्रांस के आत्मविश्वास काे आसमान तक पहुंचाया है।डिडियर डीशैंप्स का मैच में संयोजन लगातार काम कर रहा है और अर्जेंटीना के खिलाफ काइलन एमबापे का हीरो जैसा प्रदर्शन सेमीफाइनल में बेल्जियम को जरूर याद रखना होगा। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में फ्रांसीसी टीम ने इसी लय को बरकरार रखते हुये उरूग्वे को 2-0 से आसानी से हराया और मैच पर शुरूआत से ही नियंत्रण रखा। @ https://bit.ly/2N1bd07