Thursday 9 February 2017

रणवीर-आलिया सिल्वर स्क्रीन पर मचाएंगें धमाल

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। रणवीर सिंह और फिल्ममेकर जोया अख्तर के बीच काफी अच्छे संबंध हैं। इन्होंने फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में साथ काम किया था। इसके बाद से रणवीर हमेशा जोया की फिल्म में काम करने को लेकर उत्सुक नजर आते हैं।


बताया जाता है कि जोया की अगली फिल्म ‘गुल्ली ब्वॉय’ में रणवीर सिंह एक रैपर का किरदार निभाते नजर आएंगे। चर्चा है कि फिल्म में रणवीर झुग्गी-झोपड़ी से रैपर तक का सफर करने वाले लड़के के किरदार में नजर आएंगे। यह ऐसा रैपर है जो अपने गानों के जरिए सामाजिक मुद्दों को उठाता है। इनमें दलितों के साथ होने वाले उत्पीड़न, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों की स्थिति, आर्थिक असमानता के साथ-साथ समलैंगिकता के मुद्दे भी शामिल हैं। चर्चा है कि फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड समाचार के बारे में अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/C0kb1h

No comments:

Post a Comment