Wednesday, 5 April 2017

अमिताभ व आमिर के साथ आलिया को रोल

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट महानायक अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ काम करती नअर आ सकती हैं। बॉलीवुड निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य फिल्म ‘ठग ऑफ हिंदुस्तान’ निर्देशित करने जा रहे हैं। यह फिल्म यशराज बैनर तले बनाई जाएगी। फिल्म में आमिर और अमिताभ की मुख्य भूमिका होगी। यह पहली बार होगा जब अमिताभ और आमिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे।

फिल्म में अमिताभ, आमिर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के लिए आमिर के अपोजिट काफी समय अभिनेत्री की तलाश की जा रही है। चर्चा है कि इस फिल्म की नायिका का चयन हो गया है। बताया जाता है कि यशराज प्रमुख आदित्य चोपडा को मजबूर होकर आमिर की बात माननी पडी है और उन्होंने उनकी पसन्द की नायिका इस फिल्म के लिए ली है। आमिर ने आदित्य के सामने आलिया का नाम सामने रखा था।


आमिर को अपनी इस फिल्म के आलिया ठीक लग रही हैं लेकिन फिल्म के निर्माता आदित्य वाणी कपूर को आमिर के अपोजिट साइन करने का मन बना चुके हैं। अब दोनों के बीच हीरोइन को लेकर कशमकश चल रही है लेकिन लगता है अब आमिर के फैसले के सामने आदित्य ने अपने घुटने टेक दिए हैं। आमिर के साथ अब आलिया भट्ट का नाम सामने आ रहा है। बॉलीवुड समाचार के बारे में अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ http://bit.ly/2oHuAQm

इंदिरा बनर्जी बनीं मद्रास हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी ने बुधवार को मद्रास हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री इडपड्डी के पलानीस्वामी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य,न्यायाधीश और अन्य मौजूद थे। वह न्यायमूर्ति संजय किशन कौल का स्थान लेंगी जिन्हें 18 फरवरी को उच्चतम न्यायालय के लिए पदोन्नत कर दिया गया।


इससे पहले न्यायमूर्ति बनर्जी ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था। 24 सितंबर 1957 को जन्मीं न्यायमूर्ति बनर्जी ने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कालेज और लोरेटो हाउस से पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ लॉ में कानून की पढ़ाई की। उन्होंने पांच जुलाई 1985 को वकील के तौर पर पंजीकरण कराया। उन्हें पांच फरवरी 2002 को कोलकाता उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। बाद में आठ अगस्त 2016 को उनका स्थानांतरण दिल्ली हाई कोर्ट में कर दिया गया। अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ http://bit.ly/2oHx2GT

Wednesday, 22 March 2017

जीएसटी 1 जुलाई से लागू होने की उम्मीद: जेटली

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को उम्मीद जताई कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) इस साल पहली जुलाई से लागू किया जा सकेगा। उन्होंने साथ ही यह भी उम्मीद जताई कि संसद के मौजूदा बजट सत्र में इससे संबंधित विधेयक पारित हो जाएंगे।


जेटली ने यहां भारत के नियंत्रण एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ओर से आयोजित राष्ट्रमंडल देशों के महापरीक्षकों के 23वें सम्मेलन के दौरान कहा, “जीएसटी भारत में सबसे बड़ा सुधार है। उम्मीद है यह एक जुलाई से लागू हो जाएगा। उम्मीद है कि इससे संबंधित विधेयकों को संसद से मंजूरी मिल जाएगी। अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ http://bit.ly/2mPxjFm

जैकलीन के साथ काम नही कर रहे अक्षय

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार पूर्व मिस श्रीलंका और जानी मानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के साथ काम नही कर रहे हैं।बॉलीवुड में चर्चा थी कि अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीस के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में काम करने जा रहे हैं।


लेकिन अब पता चला है कि अक्षय कुमार फिलहाल कोई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नहीं कर रहे हैं।चर्चा हो रही थी कि अक्षय कुमार एक रोमांटिक कॉमेडी में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम होगा ‘रूतबा’.. फिल्म की एक्ट्रेस का नाम जैकलीन फर्नाडींस बताया जा रहा था। अक्षय कुमार फिलहाल किसी रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। अक्षय इस वक्त पैडमैन, रोबोट 2, टॉयलेट एक प्रेम कथा और सलमान- करण की प्रोडक्शन फिल्म में काम कर रहे हैं। बॉलीवुड समाचार के बारे में अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ http://bit.ly/2mPDOIu

Thursday, 9 March 2017

सायना ने गत चैंपियन ओकुहारा को हराया

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी भारत की बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने चोट से उबरने के बाद शानदार शुरुआत करते हुये गत चैंपियन जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।आठवीं वरीयता प्राप्त सायना ने विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर की खिलाड़ी ओकुहारा को 38 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 21-14 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।इस जीत के साथ ही सायना ने ओकुहारा से 2015 में मिली हार का बदला भी ले लिया है।


विश्व रैंकिंग में नाैवें नंबर की खिलाड़ी सायना ने गत चैंपियन ओकुहारा के खिलाफ अब अपना करियर रिकॉर्ड 6-1 कर लिया है।सायना के अलावा रियो ओलंपिक की रजत विजेता पीवी सिंधू और एचएस प्रणय ने भी दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। छठी वरीयता प्राप्त ने सिंधू ने एकतरफ अंदाज में डेनमार्क की मैटे पॉल्सन को मात्र 29 मिनट में 21-10, 21-11 से पीट दिया।वहीं प्रणय ने चीन के कियाओ बिन को कड़े संघर्ष में 17-21, 22-20, 21-19 से हराया। लेेकिन मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी पहले दौर में हारकरबाहर हो गयीं। @ http://bit.ly/2mm8kLg

अक्षय से अपनी तुलना करवाना चाहते हैं वरूणधवन

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन अपनी तुलना खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार से करवाना चाहते हैं। वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वरुण को अपनी तुलना केवल अक्षय कुमार से ही करवानी है। वरुण इस साल शानदार धमाके करने वाले हैं।


पहले बदरीनाथ की दुल्हनिया और फिर जुड़वा 2। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस स्कोर लगभग 100 करोड़ आंका जा रहा है। वरुण धवन ने कहा मैं बहुत खुश हूं कि मैं ऐसी फिल्में कर रहा हूं। मेरी जेनरेशन का कोई एक्टर अब कॉमेडी नहीं करता। यहां तक कि अक्षय कुमार को छोड़कर आज कल कोई भी कॉमेडी नहीं कर रहा है। वरुण धवन का कहना है कि वह अक्षय़ कुमार की तरह ऑल राउंडर बनना चाहते हैं। बॉलीवुड समाचार के बारे में अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ http://bit.ly/2moLnZD

Monday, 6 March 2017

मरे ने दुबई ओपन खिताब जीता

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे ने स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को को फाइनल में लगातार सेटों में 6-3,6-2 से हराकर दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। शीर्ष वरीय मरे का यह साल का पहला खिताब भी है। वर्दास्को के खिलाफ पिछले 13 मुकाबलों में 12 जीत चुके मरे ने फाइनल में अपेक्षाकृत सतर्क शुरूआत की लेकिन जल्द ही खेल में तेजी लाते हुए पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया।


तेज गति से गेंद पर प्रहार करने में माहिर वर्दास्को ने इस मैच में भी अच्छी शुरूआत की और एक समय मरे के खिलाफ बढ़त भी बना ली थी लेकिन मरे ने तमाम अनुभव को झोंकते हुए स्पेन के प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ा और सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में मरे ज्यादा प्रभावी दिखे और शक्तिशाली खेल दिखाते हुए सेट और खिताब अपने नाम कर लिया। यह मरे का 45 वां करियर खिताब भी है। मरे ने जीत के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि  निश्चित रूप से मैं यहां पहली बार जीत कर बेहद खुश हूं। यह साल की बेहतरीन शुरूआत कही जा सकती है। अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ goo.gl/pNW2nH