Showing posts with label #Madras High Court Chief Justice. Show all posts
Showing posts with label #Madras High Court Chief Justice. Show all posts

Wednesday, 5 April 2017

इंदिरा बनर्जी बनीं मद्रास हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी ने बुधवार को मद्रास हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री इडपड्डी के पलानीस्वामी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य,न्यायाधीश और अन्य मौजूद थे। वह न्यायमूर्ति संजय किशन कौल का स्थान लेंगी जिन्हें 18 फरवरी को उच्चतम न्यायालय के लिए पदोन्नत कर दिया गया।


इससे पहले न्यायमूर्ति बनर्जी ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था। 24 सितंबर 1957 को जन्मीं न्यायमूर्ति बनर्जी ने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कालेज और लोरेटो हाउस से पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ लॉ में कानून की पढ़ाई की। उन्होंने पांच जुलाई 1985 को वकील के तौर पर पंजीकरण कराया। उन्हें पांच फरवरी 2002 को कोलकाता उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। बाद में आठ अगस्त 2016 को उनका स्थानांतरण दिल्ली हाई कोर्ट में कर दिया गया। अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ http://bit.ly/2oHx2GT