Showing posts with label PM modi. Show all posts
Showing posts with label PM modi. Show all posts

Saturday, 2 June 2018

चीन को 15 लाख टन चीनी बेच सकता है भारत

भारतीय चीनी मिलों के संगठन, इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत इस साल चीन को 15 लाख टन चीनी बेच सकता है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत से चीन को चीनी निर्यात के बारे में चर्चा की थी।


जाहिर है कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा चीनी आयातक है। भारत से यहां आए चीनी उद्योग के प्रतिनिधिमंडल में शामिल गोयल ने कहा, "चीन सालाना 40-50 लाख टन चीनी का आयात करता है। भारत ने चीन को पहले बहुत कम चीनी निर्यात किया है। वर्ष 2007 में भारत ने महज दो लाख टन चीनी चीन को निर्यात किया था। अब हमारा 15 लाख टन निर्यात का लक्ष्य है, जिसका मूल्य 35 करोड़ डॉलर होगा।" अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें । @ https://bit.ly/2HcUi7I

Friday, 11 November 2016

2000 रु. की नोट में चिप!

पुराने 500 और 1000 के नोट बंद करने के बाद जो नए 500 और 2000 के नोट आए हैं उनके सुरक्षा फीचरों की लेकर तरह—तरह की खबरें सोशल मीडिया पर उड़ रही है। 2000 की नोट को लेकर तो लोग यह तक दावा कर रहे हैं कि उसमें चिप लगी है। अगर अब किसी ने काला धन 2000 की नोट में इकट्ठा किया तो सरकार को पता चल जाएगा और वह उसे जब्त कर लेगी।


लेकिन जब यही सवाल वित्त मंत्री अरुण जेटली से पूछा गया कि क्या 2000 रुपए के नए नोट में चिप लगा है तो उसने इसे मजाक में उड़ा दिया। उन्होंने कहा यह खबर पूरी तरह से फर्जी है और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि वित्त मंत्री की सफाई के बाद लोगों का कन्फ्यूजन दूर हो गया है लेकिन कुछ गलत काम करने वाले लोग इन नये नोटों के सुरक्षा फीचरों को लेकर अभी भी डरे हुए हैं! @ goo.gl/O3AIyc