Showing posts with label Congress-JD (S). Show all posts
Showing posts with label Congress-JD (S). Show all posts

Friday, 25 May 2018

कुमारस्वामी का विधानसभा बहुमत साबित

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने तीन दिन पुरानी कांग्रेस - जद (एस) सरकार की तरफ से विधानसभा में आज विश्वास मत हासिल कर लिया। वहीं भाजपा विधायकों ने विरोधस्वरूप विधानसभा से बहिर्गमन किया।


रमेश कुमार के सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के तुरंत बाद कुमारस्वामी ने विधानसभा में एक लाइन का प्रस्ताव पेश किया। गठबंधन के पक्ष में संख्या बल होने के मद्देनजर 58 वर्षीय कुमारस्वामी को शक्ति परीक्षण में जीत मिलने की उम्मीद है। कुमारस्वामी ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कांग्रेस के 78 विधायक हैं जबकि कुमारस्वामी की जद (एस) के 36 और बसपा के एक विधायक हैं। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें । @ https://bit.ly/2IK5X3l