Showing posts with label Best Actor. Show all posts
Showing posts with label Best Actor. Show all posts

Monday, 25 June 2018

आईफा: ‘तुम्हारी सुलु’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, इरफान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 (आईफा) में ‘ न्यूटन ’ और ‘ हिंदी मीडियम ’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए विद्या बालन अभिनीत ‘ तुम्हारी सुलु ’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया।


बैंकॉक के सियाम निरामित थिएटर में कल रात आयोजित इस पुरस्कार समारोह को फिल्मकार करण जौहर और अभिनेता रितेश देशमुख ने प्रस्तुत किया। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर बीमारी से जूझ रहे अभिनेता इरफान खान को फिल्म ‘ हिंदी मीडियम ’ में उनकी अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। ‘ हिंदी मीडियम ’ में उन्होंने एक ऐसे पिता की भूमिका निभाई थी जो दिल्ली में अंग्रेजी माध्यम के एक विद्यालय में अपनी बेटी का दाखिला कराने के लिए हर संभव प्रयास करता है। फिल्म ‘ हैदर ’ की उनकी सह - कलाकार श्रद्धा कपूर ने उनकी ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें । @ https://bit.ly/2Iqo2hO