फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित बॉलीवुड की पहली स्टोनर कॉमेडी फिल्म 'हाई
जैक' 20 अप्रैल, 2018 को रिलीज होगी। बॉलीवुड की पहली स्टोनर कॉमेडी फिल्म
में सुमित व्यास और सोनाली सैगल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में नजर
आएंगे।
'हाई जैक' की कहानी पहली बार अपहरण कर रहे लोगों के समूह के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी, जो एक हवाई जहाज को हाइजैक करने की कोशिश कर रहे हैं। पहली बार अपहरण कर रहे अपहरणकर्ता गलती से यात्रियों के साथ नशे में चूर हो जाते हैं, जिसके बाद एक मजेदार और हंसी से लोटपोट कर देने वाली कहानी का आगाज होता है।
फिल्म 'हाई जैक' के साथ प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय ओटीटी वीडियो सेवा वीयू फिल्मों में अपनी नई शुरुआत कर रही है।'हाई जैक' के साथ आकर्ष खुराना बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपने करियर की नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं।आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित और वीयू के सहयोग में बनी यह फिल्म फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित है। http://bit.ly/2DJ3zme