Showing posts with label #Akshay Kumar. Show all posts
Showing posts with label #Akshay Kumar. Show all posts

Saturday, 6 January 2018

अक्षय कुमार ने 'केसरी' की शूटिंग शुरू की

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को 'केसरी' की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय ने कहा कि यह उनकी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है। फिल्म की पहली झलकी जारी करते हुए अक्षय ने ट्वीट किया यह साझा करते हुए गर्व और कृतज्ञता महसूस कर रहा हूं। वर्ष 2018 की शुरुआत 'केसरी' के साथ। मेरी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म और जुनूनी है। हमेशा की तरह आपकी शुभकामनाएं चाहिए।


अक्षय कुमार और करण जौहर मिल कर फिल्म का निर्माण करेंगे। अक्षय मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' की कहानी पर आधारित होगी और 2019 में होली के मौके पर रिलीज की जाएगी। इसके निर्देशक अनुराग सिंह हैं। 'केसरी' की पहली झलकी में अक्षय संतरी पगड़ी और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड समाचार के बारे में अधिक जानकारी के  लिए क्लिक करें @ https://goo.gl/P5pHML

Friday, 4 August 2017

आयुर्वेदिक ब्रांड का चेहरा बनेंगे अक्षय

अभिनेता अक्षय कुमार को आयुर्वेदिक उत्पादक 'आयुष' का ब्रैंड एंबेसेडर बनाया गया है। अक्षय का मानना है कि आधुनिक जीवनशैली की समस्याओं का अधिकांश जवाब आयुर्वेद के पास है। एक बयान में कहा गया कि हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड ने अपने आयुर्वेदिक उत्पादक की एक रेंज लांच की है और अक्षय को इसका ब्रैंड एम्बेसेडर बनाया गया है। अक्षय ने कहा, "कई साल से आयुर्वेद हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। व्यक्गित रूप से मेरा मानना है कि हमारी आधुनिक जीवनशैली की समस्याओं का अधिकांश जवाब आयुर्वेद के पास है।


ये साधारण प्राकृतिक उपचार में पाए जाते हैं जो हमेशा हमारी जड़ों का हिस्सा रहे हैं।" इस ब्रैंड के लिए किए गए कई विज्ञापनों की शूटिंग के बारे में अक्षय ने कहा, "मैं हमेशा नए अनुभवों को हासिल करने का इंतजार करता हूं और यह शूट हमेशा यादगार रहेगा। आयुर्वेद जैसी उच्च संस्कृति के जरिए जनता से जुड़ना हमेशा से बेहतर है।" इस वीडियो में अक्षय को संस्कृति में कुछ छंदों का उच्चारण करते देखा जाएगा। ये उत्पादक अगस्त से बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे। @ http://bit.ly/2vz1Dgt