Showing posts with label #Aadhar Identification. Show all posts
Showing posts with label #Aadhar Identification. Show all posts

Tuesday, 3 October 2017

आधार से विंडोज, एंड्राइड, फेसबुक को चुनौती

माइक्रोसॉफ्ट के भारत में जन्मे मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला ने कहा कि भारत की आधार पहचान प्रणाली की वृद्धि विंडोज, एंड्राइड और फेसबुक जैसे नवोन्मेषी मंचों के समक्ष चुनौती खड़ी कर रही है।
अपनी किताब हिट रिफ्रेश में उन्होंने डिजिटल व तकनीकी क्षेत्र में लंबी छलांग लगाने के लिए भारत की तारीफ की है। उनकी इस किताब को यहां चल रहे माइक्रोसॉफ्ट इग्नाइट 2017 सम्मेलन में विमोचित किया गया।


उन्होंने अपनी किताब में लिखा है, आधार प्रणाली की पहुंच अब एक अरब से ज्यादा लोगों तक है। यह विंडोज, एंड्राइड और फेसबुक जैसे नवोन्मेषी मंचों की वृद्धि के समक्ष एक चुनौती खडी करता है। उन्होंने नए डिजिटल इकोसिस्टम इंडिया स्टैक के निर्माण की भी तारीफ की। @ https://goo.gl/MaZnZ4